मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं, हत्या के बाद वह अपनी पत्नी के कटे सिर को बालों से पकड़कर रोड पर नाच रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।






मिली जानकारी के मुताबिक, मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया टोला में अवैध संबंध के शक में सोमवार सुबह पोखरिया टोला निवासी अर्जुन शर्मा ने अपनी पत्नी पूजा देवी की दबिया (धारदार हथियार) से गला काटकर हत्या कर दी।
