![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/07/SANTOSH.jpeg)
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-03-15-at-12.05.51-PM.jpeg)
भिलाई वेतन बढ़ाने का झांसा देकर अपने ही कार्यालय में काम करने वाली एक महिला सहकर्मी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित मैनेजर को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2024-01-04-at-5.19.19-PM.jpeg)
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-22-at-4.41.45-PM.jpeg)
युवती ने भी उसके खिलाफ तब प्राथमिकी दर्ज कराई। जब उसे जानकारी हुई कि आरोपित उसे पूरे कार्यालय में बदनाम कर रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि विभिन्ना बैंक से पर्सनल लोन दिलाने वाले एक फर्म के मैनेजर कौशल भारती के खिलाफ उसी के कार्यालय में काम करने वाली एक युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
आरोपित ने युवती की आर्थिक स्थिति का नाजायज फायदा उठाते उसको झांसा दिया था कि वो उसका वेतन बढ़ा देगा। इसके बदले में वो उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। युवती को पैसों की जरूरत थी।
इसलिए वो भी सब कुछ सहन करती रही। इसी बीच उसे पता चला कि आरोपित कौशल भारती आफिस के अन्य लोगों के बीच उसे बदनाम भी कर रहा है।
![](https://jagatbhumi.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2024-03-18-at-1.37.36-PM.jpeg)