छठ के पावन अवसर पर विभिन्न तालाबों का भ्रमण

छठ के पावन अवसर पर विभिन्न तालाबों का भ्रमण

भिलाई नगर श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने छठ के पावन अवसर पर आज भिलाई के विभिन्न छठ तालाबों का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से भेंटकर उन्हें इस शुभ अवसर की शुभकामनाएं दी एवं वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

पाण्डेय ने आज सेक्टर -2 छठ तालाब, सुपेला शीतला तालाब, छावनी सूर्यकुण्ड तालाब, दर्री  थीलता तालाब एवं हाउसिंग बोर्ड  तालाब का भ्रमण किया और लोगों से भेंट की।

पाण्डेय ने इस दौरान कहा कि विगत लगभग दो वर्षों से पूरा विश्व कोरोना महामारी का प्रकोप झेल रहा है। वहीं भिलाईवासियों के सामने भी कई वर्षों में पहली बार पानी की इतनी बड़ी समस्या सामने आई।

उन्होंने कहा कि मैं सूर्य देव और छठी मइया से यही कामना करता हूं कि जल्द से जल्द यह महामारी खत्म हो और जिन परिवारों से अपनों को खोया है, उन्हें शक्ति मिले।

साथ ही भिलाईवासियों को पानी के लिए दोबारा ऐसी समस्या न हो।

पाण्डेय के भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से विनोद सिंह, प्रशांत पाण्डेय, प्रशम दत्ता, रिंकू साहू, रोहित तिवारी, आकाश चंद्रवंशी, एस. राजशेखर, रेहान अहमद, आशुतोष पाण्डेय, जे. श्रीनिवास राव, राजा संधू, आदित्य

टोपा, आनंद सिंह, जोनाथन जोना, अमित पाण्डेय, रज्जू बग्गा, अशोक यादव आदि बड़ी संख्या में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post व्रत रख कर उगते सूरज को अर्ध देने वाली माताओं से मिले विधायक देवेंद्र
Next post भूपेश बघेल ने छठ पूजा के पावन अवसर पर भिलाई के नागरिकों को दी शुभकामनाएं