नेपाल के दांग व पाल्पा के पास खाई में गिरी यात्री बस, 44 घायल और छह की हालत गंभीर

महराजगंज। नेपाल के दांग व पाल्पा के पास रविवार की दोपहर दो अलग-अलग सड़क हादसों में यात्री बस खाई में गिर गई। जिसमें कुल 44 यात्री घायल हो गए हैं। जिसमें छह की हालत गंभीर है। सभी हताहत नेपाल के नागरिक हैं। 

पहला हादसा दांग जिला के तुलसीपुर उप महानगर पालिका वार्ड 13 के बखरिया के पास हुआ। जहां यात्री बस अनियंत्रित हो करीब 50 फीट खाई में जा गिरी। जिसमें 23 लोग घायल हुए। 

दूसरा हादसा पाल्पा -पोखरा मार्ग मुगलिन के पास हुआ। जहां यात्री बस करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरने से 21 लोग घायल हुए। दांग के डीएसपी चक्र बहादुर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोनों हादसों में कुल छह घायल गंभीर अवस्था में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एक्टिंग छोड़ बनीं IAS ऑफिसर, क्लियर की UPSC एग्जाम, बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में की थीं एंट्री
Next post रायपुर में सूदखोर तोमर बंधुओं के आलीशान मकान पर अब नगर निगम का एक्शन, महल जैसा बना रखा है घर