कोलंबो में काम करते देखे चीनी सैनिक

कोलंबो में काम करते देखे चीनी सैनिक

चीन अपनी विस्तारवादी नीति को अंजाम देने के लिए पहले कर्ज देता है और फिर कब्जा जमाता है। पाकिस्तान के बाद श्रीलंका भी चीन के कर्ज के जाल में पूरी तरह फंस चुका है। चीन धीरे-धीरे अब श्रीलंका की बुनियादी सुविधाओं पर अपना कब्जा जमा रहा है। हाल ही में श्रीलंका के शहर कोलंबो में चीन के कुछ सैनिकों को देखा गया है। ये सैनिक सेना की वर्दी में हंबनटोटा के एक तालाब में जमा मलबा निकाल रहे थे। इसके बाद वहां के लोगों ने चीन का विरोध करना शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हंबनटोटा के एक प्राचीन तालाब में हाल ही में चीन के कुछ लोगों को मलबा हटाते देखा गया और इन सबने जो वर्दी पहनी थी, वह चीन की सैन्य वर्दी से मेल खाती थी।

इसके बाद एक बार फिर से श्रीलंका में चीन की दखलअंदाजी की पोल खुल गई है। हाल ही में चीन ने कोलंबो पोर्ट सिटी प्रोजेक्ट को भी 99 सालों के लिए अपने कब्जे में कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दिल्ली में छापा 17Kg हेरोइन के साथ 4 अफगानी नागरिक गिरफ्तार
Next post इंद्रजीत सिंह छोटू को अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया