कलर प्रिंट से बनाया चेक और खाते से निकाल लिए 13 करोड़… फिर बैंक मैनेजर और कैशियर ने किया रिजाइन

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बैंक कर्मचारियों ने कांड कर दिया, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. जहां मैनेजर और कैशियर ने मिलकर पहले कलर प्रिंट से चेक बनाया. फिर SLO के बैंक खाते से फर्जी चेक से 13 करोड़ 51 लाख रुपये निकाल लिए और दोनों कर्मचारी ने रिजाइन दे दिया. जब गबन की जानकारी मिली तो बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

यह मामला रुद्रपुर स्थित इंडसइंड बैंक शाखा का है. बताया जा रहा है कि एसएलओ कौस्तुभ मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था. बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की गई. बैंक की सीसीटीवी फुटेज और बैंक कर्मियों से पूछताछ के बाद पता चला कि मैनेजर देवेंद्र और कैशियर प्रियम सिंह ने तीन अलग-अलग चेक के माध्यम से कुल 13 करोड़ 51 लाख 46 हजार रुपये का गबन किया है.

इस मामले में SSP डॉ. मंजू नाथ टीसी ने बताया कि पुलिस ने बैंक के मैनेजर और महिला कैशियर को गिरफ्तार लिया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. इसी के साथ पुलिस ने 7.5 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं. आरोपियों ने कलर पेपर पर प्रिंट करके चेक बनाई और एसएलओ के सरकारी खाते से करोड़ों रुपये का गबन किया था. इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हाईकोर्ट अधिवक्ताओं के दो गुट हुए आमने-सामने, मारपीट के चलते मची रही अफरातफरी
Next post मैत्री विद्या निकेतन में शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न