ताज़ा खबर
Home / Uttar Pradesh / बचा लो हमें, मैं हिंदू हूं, मुसलमान नहीं बनना… आखिर क्यों प्रयागराज की रीतिका ने लगाई गुहार

बचा लो हमें, मैं हिंदू हूं, मुसलमान नहीं बनना… आखिर क्यों प्रयागराज की रीतिका ने लगाई गुहार

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रीतिका कुशवाहा नामक 21 वर्षीय युवती ने अपने भाई पर मुस्लिम बनने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। 29 जुलाई को पुलिस अफसरों से इंसाफ मांगने पहुंची रीतिका ने बताया कि भाई के एक महिला को घर लाने के बाद से वह नमाज पढ़ता है। उसे मजार ले जाता है। रीतिका का कहना है कि उसकी छोटी बहन यह सब सहन नहीं कर सकी और उसकी मौत हो गई। अब रीतिका को भी उसी तरह प्रताड़ित किया जा रहा है।

रीतिका कुशवाहा प्रयागराज के कैंट थाना इलाके के राजापुर उचवागढ़ी मोहल्ले की रहने वाली है। वह पांच भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर है। उनके पिता रमेश कुशवाहा की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद उसकी मां दिमागी बीमारी का शिकार हो गई। बड़े भाई राहुल कुशवाहा पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी, लेकिन मई 2023 में जब वह अपने दोस्त की पत्नी को घर लेकर आया, उसके बाद से परिवार का माहौल बदल गया।

मामला जानिए

रीतिका कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई अब नमाज पढ़ता है। भाभी के कहने पर मजार जाता है। “हम हिन्दू हैं, भाई जब से एक औरत को घर लेकर आया है तब से वह बदल गया। अब वह टोपी लगाता है और नमाज पढ़ता है। मुझे भी मजार ले जाता है। छोटी बहन यह सब न सह सकी, वह मर गई। अब मेरे साथ भी वही सब करता है, जो उसने छोटी बहन के साथ किया। हमें बचा लीजिए !” रीतिका का आरोप है कि छोटी बहन राधिका ने इसका विरोध किया तो उसको बीमार बताकर मौलाना के पास लेकर गया। एक साल झेलने के बाद वह मई 2024 को मौत के मुंह में चली गई। राधिका की मौत के बाद भाई अब उसे भी दुआ-ताबीज बांधने को कहता है। विरोध करने पर भाई-भाभी मिलकर उसके साथ मारपीट करते हैं। तमाम मौलाना घर में आते हैं। भाई उनसे जबरन बात करने और करीब जाकर बैठने का दबाव बनाता है।

आरोप जानिए

रीतिका का आरोप है कि उसका भाई उसे मुसलमान बनाने पर आमादा है, लेकिन वह मुस्लिम नहीं बनना चाहती। रीतिका के साथ उसकी बड़ी बहन कंचन कुशवाहा भी आई थी। कंचन कुशवाहा ने बताया कि उसकी शादी 4 साल पहले राजस्थान के जयपुर में हुई है। तब से वह अपने मायके 2-3 बार ही आई है। कंचन कुशवाहा ने बताया- उसकी शादी 4 साल पहले राजस्थान के जयपुर में हुई है। तब से वह अपने मायके 2-3 बार ही आई है। भाई ने मां राजकुमारी को पिता की मौत के बाद पागल बना दिया। वह अपराधी बन गया है।

अपराधिक इतिहास

कंचन के मुताबिक,भाई की संगत अपराधी किस्म के लोगों के साथ थी। साल 2021 में वह दारागंज इलाके मे हुई एक बमबाजी की घटना में शामिल था। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेजा था। बड़ी मुश्किल से एक साल बाद उसे जमानत मिली। उसने घर आकार बताया कि उसके दोस्त एजाज ने उसकी जेल में बड़ी मदद कर जेल से बाहर कराया है। अब वह उसके एहसान तले दब चुका है। उसके लिए कुछ भी करेगा।

About jagatadmin

Check Also

हम लोग कृष्‍ण के वंशज, मार-मार कर मुसलमान बना दिया… जब अनिरुद्धाचार्य के दरबार में आईं सगी बहनें

मथुरा: वृंदावन वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज हर रोज अपने गौरी गोपाल आश्रम में सभा करते हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *