कानपुर में MBA पास युवक ने कॉल सेंटर बनाकर 50 करोड़ की ठगी की

कानपुर में MBA पास युवक ने कॉल सेंटर बनाकर 50 करोड़ की ठगी की। कॉल सेंटर में 150 से ज्यादा कर्मी काम करते थे। सभी को मिलाकर 50 लाख रुपए महीने सैलरी देता था। ये लोग देश-विदेश के बिजनेसमैन को बड़ा ऑर्डर और रजिस्ट्रेशन का झांसा देकर रुपए ऐंठते थे।

रोज 15 से 20 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करते थे। कंपनी के एक कर्मी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गुरुवार को क्राइमब्रांच ने छापा मारकर मुख्य सरगना को अरेस्ट कर कंपनी को सील कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ये कंपनी ग्रीन पार्क के सामने की बिल्डिंग में फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर Webixy Technologies प्राइवेट लिमिटेड और ग्लोबल ट्रेड प्लाजा फर्म नाम से कंपनी चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई श्रमिक सभा के कार्यालय प्रांगण में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतन्त्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Next post ट्रक के ड्राइवर ने लोहे के रॉड से फोड़ा ASI का सिर , ASI को हॉस्पिटल में किया गया भर्ती