गोरखपुर में 7 और 13 साल की बेटियों के झगड़े में मां ने लगा ली फांसी, देखती रह गईं मासूम

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो मासूम बेटियों के सामने उनकी मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर गई है.

मृतका पूजा सोनकर, जो अपने पति की डेढ़ साल पहले हुई मौत के बाद दो बेटियों 13 वर्षीय अंजलि और 7 वर्षीय मीठी के साथ रह रही थीं, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के घरों में सफाई का काम कर परिवार चला रही थीं.

मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे खाना बनाने को लेकर पूजा की बड़ी बेटी अंजलि से बहस हो गई. नाराज होकर पूजा ने अंजलि को थप्पड़ मार दिया. रोती हुई अंजलि ने अपनी नानी को फोन कर घटना की जानकारी दी. नानी ने जब पूजा को फोन कर डांट लगाई, तो पूजा ने गुस्से में आकर कमरे में जाकर फांसी लगा ली.

बेटियों ने पहले खुद मां को फंदे से उतारने की कोशिश की, फिर पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने पूजा को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डॉक्टर रोबिन ने बताया दांतों में लगे पायरिया के लिए देसी मंजन, किन 4 चीज से बनेगा?
Next post प्रेमी को बेटी सौंपकर पिता ने रखी एक शर्त, नाना बनने के बाद मांगेंगे ये खास चीज