



ग्रेटर नोएडा। Bulldozer Action ग्रेटर नोएडा के दलेलपुर गांव में पंचायत भवन की जमीन पर बने फार्म हाउस को सदर तहसील प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त करा दिया।

बताया गया कि जमीन पर फार्म हाउस व उसके अंदर स्विमिंग पूल बना था। दो जेसीबी से इसको ध्वस्त कराया गया। कब्जा मुक्त होने के बाद अब पंचायत भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण मुक्त कराई गई 2000 मीटर जमीन की कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये है। इस दौरान तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान व नायब तहसीलदार ज्योत्सना सिंह मौजूद रहीं