माथे पर टीका, गले में केसरिया साफा… रामलला के दर्शन करने पहुंचे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है। टीम इस सीजन में अब तक तीन मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे सिर्फ 1 में जीत मिली है। मुंबई को टूर्नामेंट में चौथा मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ब्लॉकबस्टर मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में टीम के खिलाड़ियों ने रामलला के दर्शन किए।

आयोध्या के राम मंदिर पहुंचे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी

आयोध्या के राम मंदिर पहुंचे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी 18वें सीजन में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच से पहले अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में टीम के खिलाड़ियों ने अपनी फैमिली के साथ भगवान राम के दर्शन किए।

सूर्यकुमार को देखने को लिए उमड़ी भीड़

सूर्यकुमार को देखने को लिए उमड़ी भीड़

मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव अपनी वाइफ देविशा शेट्टी के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सूर्यकुमार गले में केसरिया साफा और माथे पर तिलक लगाए हुए थे। मंदिर परिसर में सूर्या को देख फैंस भी चकित थे। वहीं इस सीजन में उनके प्रदर्शन की बात करें तो सूर्यकुमार का बल्ला अभी तक शांत ही रहा है।

दीपक चाहर की वाइफ भी थीं उनके साथ

दीपक चाहर की वाइफ भी थीं उनके साथ

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपनी वाइफ जया भारद्वाज के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे। दोनों पति पत्नी ने दर्शन के साथ-साथ भगवान राम की पूजा-अर्चना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दुर्ग पुलिस ने 01 म्यूल बैंक खाता धारक को भिलाई दुर्ग से किया गिरफ्तार
Next post 23 मार्च से 29 मार्च 2025 JAGAT BHUMI