मामा को दिल दे बैठी सगी भांजी, छत पर बने कमरे में पहुंची, मां ने खोला दरवाजा, नजारा देख हुई बेहोश!

भदोही. सगे मामा से प्रेम-प्रसंग के चलते शादी करने की जिद पर अड़ी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया. युवती का शव बुधवार दोपहर को घर की छत पर बने कमरे में मिला. कोतवाली थाने के निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि घटना आज दोपहर उस समय सामने आई जब शहर कोतवाली इलाके के डुडवा धर्मपुरी निवासी अब्दुल सलीम ने अपनी बेटी नाज़िया बानो (21) की मौत की सूचना पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि नाज़िया बानो का अपने घर के बगल में रहने वाले मामा अब्दुल कलीम से प्रेम संबंध हो गया था. वह मामा से शादी करना चाहती थी.

सगे मामा और भांजी में शादी की बात को लेकर नाज़िया को उसके रिश्तेदारों ने काफी समझाया, लेकिन वह उसी से शादी की ज़िद पर कायम थी. उन्होंने बताया बुधवार सुबह इसी बात को लेकर घर में काफी विवाद हुआ. नाज़िया घर में ऊपर बने टीन शेड के कमरे में गई. दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. जब परिजन पहुंचे तो उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली. पांडेय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पिता से मिली मामा-भांजी के प्रेम प्रसंग के आधार पर अब्दुल कलीम से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया मृतका के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मैं रहा नहीं हूं वर्तमान में भी सीएम हूं… ऐसा क्या हुआ कि सीएम योगी ने कही ये बात
Next post ‘पति चाहे तो अपनी नपुंसकता की जांच करवा ले, लेकिन पत्नी के वर्जिनिटी टेस्ट की अनुमति नहीं देंगे’… बिलासपुर हाई कोर्ट का फैसला