मैं रहा नहीं हूं वर्तमान में भी सीएम हूं… ऐसा क्या हुआ कि सीएम योगी ने कही ये बात

CM योगी ने राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा और तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उत्तर ने कहा,सेवा, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल हमारी पार्टी का था, उसे प्रभावी ढंग से उत्तर प्रदेश में लागू करने के कारण आज जनता का व्यापक आशीर्वाद हमारी पार्टी के साथ है,तीसरी बार सरकार बनाने के लिए हमारी पार्टी कोशिश करेगी,भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है !!

समाजवादी पार्टी के नेता के राणा सांगा वाले बयान पर CM योगी ने कहा-क्या इतिहास सिर्फ यही लोग जानते हैं जो जिन्ना का महिमामंडन करते हैं?ये वही लोग हैं जो बाबर, औरंगजेब और जिन्ना का महिमामंडन करते हैं,देश, भारत की विरासत और भारत के महापुरुषों के प्रति इनके भाव क्या होंगे, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है,इन्हें पलटी मारने में देर नहीं लगेगी,ये लोग महाराणा प्रताप, राणा सांगा, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह के बारे में क्या जानते हैं? औरंगजेब और बाबर की पूजा करने वाले और जिन्ना को अपना आदर्श मानने वालों से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती !!

संभल और मथुरा पर बोले CM –

संभल में 54 तीर्थ स्थलों की पहचान हो गई है,जितने भी होंगे, सब ढूंढेंगे, सब निकालेंगे और दुनिया को बोलेंगे कि आकर देखें कि संभल में क्या हुआ था,संभल एक सच्चाई है,इस्लाम कहता है कि अगर आप हिंदू मंदिर या हिंदू घर को तोड़कर बनाई कोई भी इबादत घर ख़ुदा को स्वीकार नहीं है,
मथुरा की बात क्यों नहीं उठाऊं? क्या मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि नहीं है? हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं वरना वहां बहुत कुछ हो गया होता,सनातन हिंदू धर्म के सभी महत्वपूर्ण स्थान हमारी विरासत के प्रतीक हैं !!

सरकार के आठ साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में CM योगी आदित्यनाथ आज आगरा में ,DCM केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में और DCM ब्रजेश पाठक कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, 3700 करोड़ से अधिक के हुए करार
Next post मामा को दिल दे बैठी सगी भांजी, छत पर बने कमरे में पहुंची, मां ने खोला दरवाजा, नजारा देख हुई बेहोश!