एक दिन पूरी दुनिया पहनेगी भगवा, ये सनातन धर्म की पहचान… CM योगी ने कहा- संभल का उल्लेख इस्लाम के उदय से पहले था

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम के दौरान संभल और सनातन धर्म के बारे में बड़ा बयान दिया है। बुधवार को सीएम योगी ने कहा कि भगवा रंग उनकी और सनातन धर्म की पहचान है, और उन्हें इस पर गर्व है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेंगी। सीएम ने बताया कि संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने धार्मिक ग्रंथों में मिलता है, जो इस्लाम के उदय से भी पहले के हैं। 1526 में संभल में भगवान विष्णु का मंदिर नष्ट किया गया था, जो इस क्षेत्र का ऐतिहासिक संदर्भ प्रस्तुत करता है।

सीएम योगी ने कहा कि हिंदू धर्म के ग्रंथों में भगवान विष्णु के अवतारों का उल्लेख है, जबकि इस्लाम का उदय केवल 1,400 साल पहले हुआ था। यह संदर्भ उस धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का है जो इस्लाम से पहले का है। सीएम योगी ने यह भी याद दिलाया कि 1526 में ही संभल में विष्णु मंदिर को तोड़ा गया था। दो साल बाद 1528 में अयोध्या में राम मंदिर को भी नष्ट किया गया था, लेकिन किसी की धार्मिक आस्था पर जोर-जबरी कब्जा करना या उसे नष्ट करना बिल्कुल अस्वीकार्य है, विशेष रूप से जब हम संभल के ऐतिहासिक महत्व को जानते हैं। उन्होंने बताया कि संभल एक प्राचीन धार्मिक सत्य का प्रतीक है और उन्होंने हमेशा इसके बारे में खुलेआम बात की है।

वैदिक परंपराओं की भावना हमारे भीतर- योगी

सीएम योगी ने कहा कि हम हर धर्म, संप्रदाय और पूजा पद्धति का सम्मान करते हैं। उदाहरण स्वरूप, गोरखनाथ पीठ में सभी जातियों और समुदायों के लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की वैदिक परंपराओं की भावना हमारे भीतर गहराई से समाहित है और हर पूजा पद्धति में कुछ अच्छाई होती है।

यही कारण है कि इतने लोग इनका पालन करते हैं क्योंकि हर धर्म और पूजा पद्धति में कुछ न कुछ अच्छाई होती है, इसलिए किसी भी धर्म के अनुयायी की आस्था को चोट पहुंचाना अस्वीकार्य है। उन्होंने बताया कि संभल का मामला अदालत के आदेश पर हुआ, जहां एक मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था और कुछ लोग दावा कर रहे थे कि यह मस्जिद एक पुराने ध्वस्त मंदिर के स्थान पर बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश : मस्जिदों में 2 बजे से पढ़ी जाएगी नमाज, भड़काऊ तकरीर पर होगा एक्शन
Next post ड्राइवर ने पहले कहा-कार पूरी खाली है, पुलिस को शक बढ़ा, जांच में मिले नगद 1.67 करोड़ रुपये