महाकुंभ में 30 लोगों की भगदड़ में गई जान, 25 लोगों की पहचान, मेला क्षेत्र के DIG ने दी जानकारी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दर्दनाक हादसे में 90 लोग घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डीआईजी प्रयागराज मेला ने कहा कि मृतकों में से 25 की पहचान हो गई है। मौनी अमावस्या को लेकर मंगलवार सुबह से ही संगम नगरी में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। मंगलवार-बुधवार की आधी रात के बाद करीब 1:00 से 2:00 बजे के बीच अचानक संगम नोज पर भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घायल होने का मामला सामने आया। मौत के आंकड़ों को लेकर कई तरह के कयास सुबह से ही लगाया जा रहे थे। अलग-अलग सूत्रों से लोगों की मौत के आंकड़े बताए जाते रहे। हालांकि, प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी।

प्रयागराज मेला प्रशासन की ओर से मौनी अमावस्या की भीड़ को नियंत्रित करने ओर अखाड़ों के स्नान की प्रक्रिया को खत्म कराने के बाद हादसे को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई। देर शाम डीएम की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में मौत का आंकड़ा जारी किया। प्रयागराज मेला प्रबंधन की ओर से हादसे में मृतकों और घायलों के संबंध में जानकारी दी गई है। पीएम मोदी ने पहले ही घटना में मृत परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की थी। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना में गंभीर रूप से लोगों के घायल होने की बात कही थी।

डीआईजी ने दी जानकारी

प्रयागराज मेला प्रशासन की ओर से डीआईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भगदड़ की पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन की टीम एक्टिव हो गई। घायलों को इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि भगदड़ में 90 लोग घायल हो गए। इसमें से 30 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बैरिकेड टूटने के कारण यह भीषण हादसा हुआ। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमृत स्नान की भीड़ को देखते हुए वीवीआईपी प्रोटोकॉल को स्थगित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुराना शातिर चोर चोरी के ट्रक के साथ पकड़ाया, घड़ी चौक सुपेला से किया था चोरी
Next post महाकुंभ: मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा, CM योगी ने किया ऐलान