फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर चढ़ा सनातन का रंग, महा कुम्भ में लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े की महा मंडलेश्वर बनाई गई, संगम में किया पिंड दान

महाकुम्भ नगर।  महाकुम्भ में हर कोई सनातन और अध्यात्म के रंग में सराबोर है। फिल्मी सितारे भी इसका हिस्सा बन रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुम्भ आकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई और इसके बाद गृहस्थ जीवन का हिस्सा त्याग कर उन्होंने संन्यास ले लिया। ममता कुलकर्णी ने कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग की है।

ग्लैमर से संन्यास जीवन में एंट्री , ममता कुलकर्णी बनी किन्नर अखाड़े की महा मंडलेश्वर

महा कुम्भ में किन्नर अखाड़े में ममता कुलकर्णी का पहले संन्यास हुआ और फिर उसी अखाड़े में उसे नया नाम मिला माई ममता नंद गिरी। किन्नर अखाड़े ने उनका पिंडदान कराने के बाद उनका पट्टाभिषेक भी उसी समय कर दिया।

बोलीं ममता, महाकुम्भ में आना और यहां की भव्यता को देखना यादगार पल

ममता कुलकर्णी शुक्रवार को महाकुम्भ में किन्नर अखाड़ा पहुंची जहां से उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। ममता इसके बाद अखिल भारतीय अखाड़े के अध्यक्ष रविंद्र पुरी से भी मिलीं। ममता साध्वी के कपड़ों में दिखीं। संन्यास और पट्टाभिषेक के बाद ममता ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य होगा कि महाकुम्भ की इस पवित्र बेला में मैं भी साक्षी बन रही हूं। संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर रही हूं। मानता का कहना है कि उन्होंने अपने गुरु श्री चैतन्य गगन गिरी से कुपोली आश्रम में 23 साल पूर्व दीक्षा ली थी और अब पूरी तरह संन्यास जीवन के साथ नए जिंदगी में प्रवेश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post टोल टैक्स बचाने के चक्कर में मकान में घुसा दिया ट्रेलर, दीवार गिरने से चार साल की बच्ची की मौत
Next post भिलाई में शराबी युवकों ने गार्ड को कार से उड़ाया:10 फीट उछलकर दूर जा गिरा गार्ड, हालत गंभीर