खाटू श्याम से इंदौर जा रही बस सुसनेर में पलटी, 17 यात्री हुए घायल… नीचे दबे पिता और बेटे को बचाया

सुसनेर, आगर-मालवा। रविवार सुबह 6:30 बजे सुसनेर थाना इलाके के गणेशपुरा जोड़ गांव के पास सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे की वजह से अज्ञात वाहन से टकराकर स्लीपर कोच बस पलट गई। हादसे में 17 यात्री घायल हो गए। इसमें एक डेढ़ साल का बच्चा और उसके पिता भी बस के नीचे फंस गए थे।

बस देव नामक एक प्राइवेट कंपनी की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की क्रेन मौके पर पहुंची व बच्चे और पिता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें की बस खाटूश्याम से इंदौर जा रही थी।

naidunia_image

2 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस डॉ शहजाद खान की मदद से सुसनेर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। 2 गंभीर घायल को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post MP के खंडवा में इमाम के बेटे को भाया सनातन का रास्ता, मुस्तफा चिश्ती बने मारुति नंदन
Next post Saif Ali Khan पर हमले के संदेह में जिसे छत्तीसगढ़ से पकड़ा, उसका क्या होगा, पुलिस बोली- छोड़ रहे हैं, जहां जाना हो चला जाए