फर्जी जज के झांसे में आई असली जज, इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अब शादी का दबाव… अंडरवर्ल्ड की धमकी दी!

मेरठ. महाराष्ट्र के युवक ने खुद को जज बताकर एक महिला जज से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। दोनों की मुलाकातें हुईं और आरोपी जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर बर्बाद करने की धमकी देकर डराया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम किया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता की मां ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी बेटी की इंस्टाग्राम आईडी पर हिमांशु नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। आईडी पर सिविल जज लिखा था। इसके बाद उसने फोन पर बात करनी शुरू कर दी। बताया कि हैदराबाद में उसका बड़ा बिजनेस है। बेटी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। वह बेटी से मिलने लालबत्ती की गाड़ी में मेरठ आया था। माता-पिता से मिलवाने की झूठी बात कहकर उसे दिल्ली भी बुलाया। जब उसकी सच्चाई पता चली और शादी करने से मना किया तो आरोपी ने उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। न्यायालय परिसर तक भी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। अब आरोपी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बदनाम कर रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महाकुम्भ 2025 : त्रिवेणी तट पर नागा साधु बने आकर्षण का केंद्र, शस्त्रों के साथ अपनी युद्ध कला का किया प्रदर्शन
Next post मेरठ: महिला जज को शादी का प्रस्ताव देने के बाद उसे बदनाम करने की साजिश