पानी से डर… दामाद के अवैध संबंध, थाईलैंड में मृत म‍िली प्रियंका के प‍िता ने और क्‍या बताया?

लखनऊ। थाईलैंड में प्रियंका की मौत कैसे हुई इसका राज जानने के लिए पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। लेकिन डॉक्टर का पैनल न बनने के कारण पोस्टमार्टम को टाल दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद प्रियंका के परिजन रोते-बिलखते दिखे। बातचीत में उन्होंने मृतका के पति आशीष श्रीवास्तव पर हत्या का आरोप लगाया है। 

प्र‍ियंका के पर‍िवार वाले हर बार यही कह रहे थे कि उनकी बेटी 14 जनवरी को वापस अपने घर आने वाली थी लेकिन उसका शव लौटेगा, ये नहीं मालूम था। यह हम सबके लिए असहनीय है। वृंदावन सेक्टर 16 निवासी प्रियंका के पिता एसएन शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी चार जनवरी को एल्डिको सौभाग्यम में रहने वाले अपने पति आशीष श्रीवास्तव और चार वर्षीय बेटे प्रिशु के साथ थाईलैंड में घूमने गई थी। 

14 जनवरी को वापस आने वाली थी प्रि‍यंका

फोन कर उसने 14 जनवरी को वापस आने की बात कही थी। आठ जनवरी को उसके पति ने फोन कर बताया कि प्रियंका की बाथ टब में डूबने से मौत हो गई है। इस बात पर किसी को यकीन नहीं हुआ। इसके अगले दिन आशीष के परिजन थाईलैंड रवाना हो गए। 14 जनवरी को प्रियंका का शव उसके घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई।

पत‍ि के किसी और लड़की से थे संबंध

प्रियंका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आशीष के किसी और लड़की से संबंध थे। प्रियंका इसी बात का विरोध करती थी। इसी से नाराज होकर उसने विदेश ले जाकर प्रियंका की हत्या कर दी है। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

पति ने कहा बाथटब में डूबने से हुई मौत

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पति आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि घटना वाले दिन वह लोग घूमकर शाम को होटल वापस आ गए थे। इसके बाद पत्नी के साथ बैठकर दोनों ने ड्रिंक ल‍िया। बेटे प्रिशु को भूख लग गई तो मैं उसके लिए कुछ खाने के ल‍िए लेने गया था। इस बीच प्रियंका नहाने चली गई, वापस आकर देखा तो प्रियंका बाथटब में पड़ी थी।

 

प्र‍ियंका को लगता था पानी से डर

होटल स्टाफ की मदद से जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बाथटब में डूबने के कारण पत्नी की मौत होने की बात कही है। प्रियंका के परिजन इस बात से लगातार इंकार कर रहे हैं। उन्होंने बेटी के ड्रिंक करने की बात से भी मना किया है। यही नहीं उनका कहना है कि प्रियंका को पानी से डर लगता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कुंभ में अनाज वाले बाबाजी, सिर पर उगा रखी है हरी-हरी फसल, जब सच देखा, तो दंग हुए लोग!
Next post शराब पीने के बाद खाई थी सेक्स पावर बढ़ाने की दवा, लखनऊ के युवक की ग्वालियर के होटल में मौत, गर्लफ्रेंड भी साथ थी