आतंकियों ये ‘बांग्लादेश’ नहीं, लखनऊ नगर निगम है… मेयर सुषमा खर्कवाल ने झुग्गियों पर चलवा दिया बुलडोजर

लखनऊ: लखनऊ के इंदिरा नगर में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद मेयर सुषमा खर्कवाल ने कड़ा कदम उठाया और बुलडोजर चलवाकर 50 से ज्‍यादा झुग्‍गी-झोपड़ियों को ध्वस्त करवा दिया। सुषमा खर्कवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- ‘आतंकियों ये बांग्लादेश नहीं… लखनऊ नगर निगम है।’ खर्कवाल ने हमलावरों को रोहिंग्या बताते हुए कहा कि इस मामले में नगर निगम की तरफ से उन पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

मेयर सुषमा खर्कवाल ने बताया, नगर निगम जोन-सात में इंदिरा नगर क्षेत्र में निगम की एक टीम अवैध रूप से ठेलिया में कूड़ा उठाने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान करीब 250 लोगों की भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया और एक महिला कर्मचारी के गले से चेन झपट ली। जब उसे बचाने के लिये उसका वाहन चालक और अन्य कर्मी आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस आयुक्‍त ने नहीं उठाया फोन: मेयर

मेयर ने कहा, मैंने घटना की सूचना देने के लिये पुलिस आयुक्त को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर मैंने उन्हें संदेश भेज कर पुलिस बल भेजने को कहा। कोई जवाब नहीं मिलने पर जिलाधिकारी को फोन किया। उन्होंने फोन उठाया और फौरन अपने अधिकारियों को मौके पर भेजा। निगम ने अवैध रूप से रह रहे इन हमलावरों की करीब 50 झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राहुल गांधी पर बरसे प्रताप सारंगी, बोले- नेता प्रतिपक्ष की तरह नहीं बल्कि बाउंसर की तरह किया व्यवहार
Next post लव ट्रायंगल में युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या… गर्लफ्रैंड की बेवफाई के कारण चली गई जान