संभल में बंद पड़े प्राचीन मंदिर और कुंए की होगी कार्बन डेटिंग, CCTV और कंट्रोल रूम से बढ़ेगी सिक्यॉरिटी

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ जारी अभियान के बीच डीएम राजेंद्र पेंसिया ने रविवार को कहा कि करीब 46 साल बाद खोले गए मंदिर और कुएं की कार्बन डेटिंग करी जाएगी। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पत्र लिखा गया है। पेंसिया ने बताया, यह कार्तिक महादेव का मंदिर है और यहां एक कुआं भी मिला है, जो अमृत कूप है। यहां सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम की तैयारी भी की गई है।

इस बीच मंदिर में पूजा भी शुरू हो गई है। यहां पर अब भी अतिक्रमण है। कुछ अतिक्रमण हटाया गया और बचा हुआ अतिक्रमण भी हम हटाएंगे। हमने मंदिर और कूप की कार्बन डेटिंग के लिए एएसआई को पत्र लिखा है। इस बीच, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा के लिए पूरे इलाके को सीसीटीवी से कवर किया गया है और यहीं पर कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जिससे यहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और कोई अराजक तत्व यहां ना आ सके।

मंदिर में हुई पूजा
संभल में रविवार सुबह लंबे वक्त से बंद पड़े भगवान शिव और हनुमान के मंदिर में 46 साल बाद पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में आरती हुई और दीपक जलाए गए। इस दौरान मंदिर के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। शनिवार को बंद मंदिर मिला था, जिसे प्रशासन ने खुलवा दिया था। इसके बाद मंदिर परिसर में अभियान चला।

यहां पर बिजली से रोशनी की व्यवस्था की गई। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। लोगों का कहना है कि मंदिर 1978 के बाद रविवार को पहली बार खोला गया है। पूजा और आरती के लिए सुबह काफी लोगों ने कतार लगाकर उसे संपन्न किया। लोगों का कहना था कि अब हर दिन मंदिर मे पूजा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post RBI ने बंद किए 5 रुपए के सिक्के, जानें क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला
Next post छत्तीसगढ़ के बालोद में ट्रक और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल