संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की मुलाकात कराने के मामले में मुरादाबाद जेल अधीक्षक पीपी सिंह को निलंबित

संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की जेल में मुलाकात कराने के मामले में शासन ने मुरादाबाद जेल के अधीक्षक पीपी सिंह को भी निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ डीजी कारागार ने शासन से अनुशासनिक कार्रवाई करने की संस्तुति की थी, जिसके बाद शासन ने उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया है।

संभल हिंसा के आरोपियों से दो दिसंबर को सपा विधायक नवाब जान,चौधरी समरपाल सिंह, पूर्व सांसद एसटी हसन के साथ कई सपा नेताओं ने मुरादाबाद जेल में मुलाकात की थी। इसकी शिकायत होने पर शासन के निर्देश पर डीजी जेल ने डीआईजी जेल कुंतल किशोर से जांच कराई गई थी।

शासन के सख्त रुख के बाद डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने चार दिसंबर को मुरादाबाद जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव और डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह को निलंबित कर दिया था। वहीं, लापरवाही बरतने के आरोपी जेल अधीक्षक पीपी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की शासन से सिफारिश की थी। शुक्रवार को शासन स्तर से जेल अधीक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘अपनी सरकारों का इतिहास पढ़िए, संविधान भक्षक कभी रक्षक नहीं बन सकते…’ललन सिंह ने प्रियंका-राहुल को खूब सुनाया
Next post बिजली निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों ने भरी हुंकार,निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का किया ऐलान