एसडीएम और पुलिस पर बिफरे भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद

गोरखपुर : “तुम्हारे बाप या बेटे को कोई गोली मारकर हत्या देता तो क्या करते, डोंट टच…एसडीएम से बोले जय प्रकाश निषाद…आपको बीच चौराहे पर हम भी गोली मरवा दें तो…आप कुछ कर पाएंगे..”

हत्यारे के घर पर सुरक्षा और पीड़ित के घर पर सुरक्षा नहीं होने की वजह से नाराज हो गए EX MP जयप्रकाश निषाद ।

अमरोहा गांव में हुए हत्याकांड पर राजनीति भी गरमा गई है, पीड़ित पक्ष निषाद परिवार का है और हर पार्टी के निषाद समाज के नेता शोक संवेदना व्यक्त करने आ रहे हैं,3 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे रंजिशन शिवधनी और उर्फ रामधनी निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कल दिसंबर को दोपहर में जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद संवेदना व्यक्त करने के लिए पीड़ित के घर पहुंचे* तो एसडीएम और इंस्पेक्टर द्वारा हाथ लगाने पर वह उनके ऊपर जमकर बिफर पड़े। इसके बाद तो जयप्रकाश निषाद ने दोनों को खूब खरी-खोटी सुनाई, गुस्से में तमतमाए जयप्रकाश निषाद आपा खो बैठे और उन्होंने एसडीएम और इंस्पेक्टर को खूब लताड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सुपेला पुलिस की सक्रियता से मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next post कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण की कहानी