महाकुम्भ-2025 : भीड़ नियंत्रण यातायात एवं मूवमेन्ट को सुदृढ़ एवं विकसित किए जाने हेतु झूंसी साइड रिंग रोड के ट्रैफिक प्लान पर विचार

महाकुम्भ-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा आज दिनांक 09-11-2024 को भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं मूवमेंट की सुदृढ़ एवं व्यवस्थित कार्ययोजना विकसित किये जाने हेतु झूंसी मेला क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। भ्रमण/निरीक्षण के दौरान प्रमुखता से निम्न बिन्दुओं पर ध्यान आकृष्ट किया गया
 श्रद्धालुओं/तीर्थयात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु जनपद वाराणसी व जौनपुर से कुम्भमेला क्षेत्र को आने/जाने वाले प्रमुख मार्गों के यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
 भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन पुलों तथा घाटों की तैयारियों की समीक्षा की गयी।
 भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं मूवमेन्ट को सुदृढ़ एवं विकसित किए जाने हेतु झूंसी साइड रिंग रोड के ट्रैफिक प्लान पर विचार-विमर्श किया गया।
 मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए झूंसी क्षेत्र में स्थित पार्किंग स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान मेलाधिकारी कुम्भ मेला प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला, पुलिस उपायुक्त कुम्भ, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त यातायात व अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post “बंटोगे तो कटोगे” .. योगी आदित्यनाथ का ये नारा अब शादी के कार्ड पर छपने लगा
Next post पॉलिटिशियंस के निशाने पर एक और आईपीएस अफसर…