बहराइच के महसी-महराजगंज हिंसा के बाद अब्दुल हमीद के घर पर बुलडोजर की तैयारी, PWD ने तीन दिन का समय दिया

बहराइच : महसी-महराजगंज हिंसा के बाद अब्दुल हमीद के घर पर बुलडोजर की तैयारी, PWD ने तीन दिन का समय दिया है, इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई होगी
इसके अलावा, मोहल्ले के अन्य 23 मकानों पर भी नोटिस चस्पा किए गए हैं, जिनमें 20 मुस्लिम समुदाय और 3 हिंदू समुदाय के घर शामिल हैं। सभी मकानों को अवैध निर्माण बताया गया है और सड़कों के किनारे बिना अनुमति के निर्माण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

बहराइच के महसी और महराजगंज इलाकों में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने राम गोपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस चस्पा कर दी है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अब्दुल हमीद का घर सड़कों को बाधित कर रहा है और अवैध रूप से बना है। यदि तीन दिनों के भीतर खुद से निर्माण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई करेगा।

 

– अब्दुल हमीद समेत अन्य मकानों पर अवैध निर्माण के चलते प्रशासन की सख्त कार्रवाई की तैयारी।
– PWD ने तीन दिन का समय दिया है, इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई होगी।
– महसी और महराजगंज में नोटिस चस्पा करने के बाद तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से जल्दी निकालो- सुप्रीम कोर्ट
Next post ‘दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो’ च्वाइस तुम्हारी है, इंदौर में आखिर लड़कियों ने क्यों की ये डिमांड, हैरत में पड़े लोग