विधायक के बाद अब एसडीएम हो गए थप्पड़ कांड के शिकार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के पटियाली तहसील में तैनात एसडीएम कुलदीप सिंह अवैध भट्ठे के संचालन और अवैध खनन की सूचना पर छापा मारने पहुंच गए।जहां एसडीएम कुलदीप सिंह ने अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रही जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने खनन करा रहे व्यक्ति से जब भट्ठे का लाइसेंस और खनन की अनुमति मांगी तो भट्ठे के संचालक ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ते हुए एसडीएम के साथ मारपीट की।

किसी ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। एसडीएस को थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम चमन सेठ बताया जा रहा है जो कि सत्ता रूढ़ दल से ताल्लुक रखता है और भरगैन नगर का चेयरमैन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ब्राउन शुगर तस्करी का सरगना ‘गुरुजी’ गिरफ्तार, मुंगेली पुलिस ने यूपी से पकड़ा
Next post कई जिलों के अफसरों पर हो सकती है कार्रवाई, डीजीपी द्वारा गठित कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट