मेड ने किचन के बर्तन में पेशाब किया और फिर गूंथा आटा, गाजियाबाद की सोसायटी का हैरान करने वाला वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक सोसायटी की है। जहां घरेलू सहायिका (हाउस हेल्प) किचन के बर्तन में पेशाब करते हुए कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही, जब वीडियो इंटरनेट पर छाया तो लोगों ने जमकर महिला की आलोचना की और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने अपनी मेड पर बर्तन में यूरीन पास कर उससे रोटी बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले पर ACP वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी मेड को पकड़ा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि उनके यहां रीना नाम की मेड करीब 8 साल से काम करती है। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर ली।
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि वह बर्तन में यूरीन पास कर उसमें आटा लेकर रोटी बनाती है। वहीं महिला ने कहा कि उनके परिवार के लोग कुछ महीनों से लिवर की परेशानी से जूझ रहे हैं। इस कारण उन्होंने मेड पर नजर रखना शुरू किया। इसमें उन्हें यह घिनौना कृत्य दिखा और वीडियो बना लिया।

यूरिन वाले बर्तन में गूंथती थी आटा

यह वीडियो X पर @SachinGuptaUP ने पोस्ट किया। उन्होंने दावा किया – गाजियाबाद, यूपी में रसोई के बर्तन में पेशाब करने का Video। घरेलू सहायिका रीना गिरफ्तार है! इस मामले पर लोगों ने महिला को सख्त सजा देने की मांग की और कहा कि क्या हो गया है इंसान को अब। वहीं दूसरे ने लिखा कि बीमार मानसिकता है लोगों की।

इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट की और लिखा – गाजियाबाद, UP में घरेलू सहायिका रीना रसोई के बर्तन में टॉयलेट करती हुई पकड़ी गई। वो यूरिन वाले बर्तन में ही आटा गूंथकर पूरे परिवार को रोटियां खिलाती थी। पूरा परिवार बीमार रहता था। शक होने पर रसोई में मोबाइल फिट करके Video बनाई गई और रीना को रंगे हाथ पकड़ा गया। FIR हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post साइबर अपराध से बचने जागरूकता बहुत जरूरी- आईजी रामगोपाल गर्ग
Next post नेपाल में मुस्लिम महिलाओं को कट्टरता का पाठ पढ़ा रहा दावत-ए-इस्लामी, खोला ‘इंस्टीट्यूट’