बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान फायरिंग-पत्थरबाजी, युवक की मौत:विरोध में हिंसा, अस्पताल जलाया, गाड़ियों के शोरूम भी फूंके; इंटरनेट बंद

लखनऊ। बहराइच में रविवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई। इस हिंसा में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। कुछ युवक इस घटना से घायल हुए है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन का कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहना चाहिए और धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय पर प्रतिमा विसर्जन कराया जाए। उन्होंने जनता को सुरक्षा की गारंटी देते हुए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर मौजदूगी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिनकी लापरवाही से इस प्रकार की घटना घटित हुई, उनकी पहचान की जाए और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हिंसा में एक युवक की मौत के बाद कुछ जगहों पर आगजनी हुई है। हालात पर काबू पाने के लिए एडीजी जोन गोरखपुर केएस प्रताप कुमार और डीआईजी रेंज देवीपाटन अमरेंद्र प्रताप सिंह को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गोंडा और बलरामपुर में छिटपुट घटनाएं हुई थीं, हालांकि दाेनों जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ में रावण दहन पर एफआईआर, जानिए पूरी कहानी
Next post योगी आदित्यनाथ ने यूपी के अधिकारियों को त्योहार की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए, बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं….मुख्यमंत्री