अब ट्रेनों पर पत्थर फेंकने से पहले 100 बार सोचेंगे लोग, DGP ने कर दिया बंदोबस्त; अवैध निर्माण भी हटेंगे

लखनऊ। कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को विस्फोट कर डिरेल करने की साजिश सामने आने के बाद बुधवार को डीजीपी प्रशांत कुमार ने रेलवे लाइन की सुरक्षा व अराजक तत्वों पर निगरानी के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल व रेलवे के अन्य अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की।

उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। आरपीएफ व जीआरपी समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से रेलवे लाइन के आस-पास प्रतिदिन गश्त करें। ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रेलवे ट्रैक के आस-पास अवैध निर्माण को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई शुरू की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अजान और नमाज के वक्त हिंदू बंद करें पूजा और लाउडस्पीकर, बांग्लादेश सरकार का फरमान
Next post गुस्साए कस्टमर ने Ola के शोरूम में लगा दी आग, ई-स्कूटर के बार-बार बिगड़ने से हो चुका था परेशान, वीडियो वायरल