हाईकोर्ट अधिवक्ताओं के दो गुट हुए आमने-सामने, मारपीट के चलते मची रही अफरातफरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को फिर वकीलों के दो गुट आमने सामने आ गए। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट और हमले का आरोप लगाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी पर दूसरे गुट ने हमला कराने का आरोप लगाया है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्य न्यायाधीश की अदालत में पहुंच गए हैं। दोनों गुटों की तरफ से नारेबाजी की जा रही है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानून मंत्री के आवगभगत के मुद्दे को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले भी एक गुट ने अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसको लेकर मारपीट की नौबत आ गई थी। जिसके बाद अध्यक्ष अनिल तिवारी ने एक वीडियो जारी कर पूरे मामले में सफाई दी थी और कुछ लोगों पर जबरन बिल पास कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

शुक्रवार को दोनों गुट फिर आमने सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे स्थिति बिगड़ गई और अफरातफरी मची रही। इस दौरान मारपीट की नौबत आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले पटरी से उतरी
Next post कलर प्रिंट से बनाया चेक और खाते से निकाल लिए 13 करोड़… फिर बैंक मैनेजर और कैशियर ने किया रिजाइन