साक्षी महाराज, लव जेहाद पर सख्त कदम उठाए सरकार

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकारों को लव जेहाद पर सख्त कदम उठाने होंगे, तभी दिल्ली जैसी वारदात रुकेंगी। हिंदू लड़कियों और महिलाओं को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि यह न सोचें कि हमारा वाला तो अब्दुल है, वह आफताब नहीं हो सकता। जिनके खून में दगा है, जो अपने मां-बाप के नहीं हो सके, वे किसी के नहीं हो सकते। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कहां गए धर्मनिरपेक्षवादी, क्या उन्हें सांप सूंघ गया है। यदि किसी अन्य धर्म की महिला के साथ ऐसा जघन्य अपराध हुआ होता तो देश में भूचाल आ जाता और राजनीतिक विरोधी व धर्मनिरपेक्षवादीवादी ही नहीं विश्व के कई देश भी भारत सरकार के खिलाफ मुहिम में खड़े हो जाते।

भाजपा सांसद ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है, ऐसे में राष्ट्र और मानवता विरोधी लोगों में भय होना चाहिए। बावजूद इसके ऐसे लोगों की यह हिमाकत निश्चय ही चुनौतीपूर्ण है। दोषियों को ऐसी सजा मिले कि आगे कोई भी इस तरह की वारदात को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके। साक्षी महाराज ने कहा कि देश को जोड़ने के लिए यात्रा निकालने वाले राहुल गांधी श्रद्धा और निधि के खिलाफ हुए अत्याचार पर कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को तोड़ने का काम किया।

उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता से डरकर वे देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं लेकिन अपने गिरेबां में झांककर देख लेते तो अच्छा होता। वीर सावरकर को लेकर उनके बयान की हम निंदा करते हैं। जिस प्रकार रामपुर और आजमगढ़ में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया उसी तरह इस बार मैनपुरी का चुनाव भी भाजपा ही जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई ने चैंपियन आफ चैंपियंस के विजेता के रूप में की जीत दर्ज
Next post भाविका राय का जन्मदिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया