बिना इजाजत लिए IPS अधिकारी,चली गईं लंदन,सरकार ने कर दिया सस्पेंड

बिना इजाजत लिए IPS अधिकारी,चली गईं लंदन,सरकार ने कर दिया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए  आईपीएस अफ़सर अलंकृता सिंह को सस्पेंड कर दिया है. ये वहीं अधिकारी हैं जो महीनों से लापता चल रही थीं. 19 अक्टूबर से लगातार छुट्टी पर चल रहीं अलंकृता के खिलाफ अब ये एक्शन लिया गया है. मामले की बात करें तो लंबे समय से अलंकृता सिंह को लेकर विवाद चल रहा था.

उन्होंने चुनाव की ड्यूटी में भी हिस्सा नहीं लिया था और फिर बाद में छुट्टी मनाने के लिए लंदन चली गई थीं. अब नियम अनुसार अगर कोई आईपीएस अधिकारी छुट्टी के लिए बाहर जाता है तो इसकी इजाजत लेनी पड़ती है, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं किया गया. बाद में अलंकृता द्वारा व्हाट्सएप कॉल के ज़रिए लंदन में होने की बात बताई गई. ऐसे में सरकार ने उनके इस रवैये से नाराज होकर उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

बताया गया है कि अलंकृता सिंह 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. वे महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ (1090) में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात चल रही थीं. लेकिन फिर अचानक से बिना किसी को बताए वे लंदन के लिए रवाना हो गईं और फिर कई महीनों तक ड्यूटी पर नहीं आईं. अभी तक इस पूरे विवाद पर अलंकृता सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

ऐसे में उनका पक्ष अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. लेकिन सरकार ने अपना फैसला ले लिया है. संदेश दिया गया है कि ऐसा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.पिछले दिनों गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को भी निलंबित कर दिया गया था. तब सरकार का मानना था कि वे अपराध नियंत्रण में नाकाम रहे थे. उनका 31 मार्च को निलंबन कर दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पीएम का असम दौरा,कई योजनाओं की आधारशिला रखी
Next post अजान से 15 मिनट पहले और बाद भजन करने पर नहीं होगी रोक,नासिक पुलिस