अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम पर होगा चौराहा,सीएम योगी

अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम पर होगा चौराहा,सीएम योगी

यूपी चुनाव के प्रचार के लिए अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि स्वर्गीय भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर एक चौराहे का नाम रखा जाएगा. उनके मुताबिक इस तरह भारत की महान सिंगर को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी.

सीएम योगी ने बताया कि ये उनकी सरकार का वो संकल्प है जिसे वे जरूर पूरा करेंगे. वे अयोध्या की धरती से लता मंगेशकर को पूरा सम्मान देंगे. वैसे सीएम योगी के इस ऐलान के बाद पीएम मोदी ने भी इस फैसले की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा कि जब भी लोग अब भविष्य में राम मंदिर देखने आएंगे, तब सभी इस बहाने लता मंगेशकर जी के भजन को भी याद कर लिया करेंगे. सभी के लिए गर्व की अनुभूति रहेगी.

राज्य सरकार ने तय किया है कि मुंबई यूनिवर्सिटी के कलीना कैंपस में लता मंगेशकर के नाम पर एक म्यूजिक अकादमी की स्थापना की जाएगी जिसके लिए सरकार 1200 करोड़ खर्च करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शिवांगी बनेंगी साध्वी, 400 KM की कर चुकी हैं पैदल यात्रा
Next post Avion electronics के खिलाफ 5 हजार रूपए जुर्माना