चिल्फी में दो ट्रकों से 647 क्विंटल अवैध धान जब्त, सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई चौकसी

कवर्धा, 13 नवम्बर 2025। आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी सीजन के मद्देनज़र जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए प्रशासन ने चौकसी तेज कर दी है। सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं और निगरानी के लिए राजस्व, पुलिस, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं। इसी अभियान के तहत चिल्फी घाटी में आज संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों में भरे कुल 647 क्विंटल अवैध धान को जब्त किया।

नायब तहसीलदार ऋतु श्रीवास ने बताया कि जांच के दौरान ट्रकों को रोककर पूछताछ की गई। वाहन चालकों ने बताया कि धान उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था, लेकिन वे इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। संयुक्त टीम द्वारा धान को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले में धान खरीदी के दौरान निगरानी और सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में अवैध धान परिवहन को रोका जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Bhopal डिप्टी कलेक्टर के घर चोरी, चोरों ने उड़ाए 10 लाख के जेवर और घड़ियां, CCTV में कैद वारदात
Next post निर्वाचन नामावली कार्य में लापरवाही, सफाई कामगार अनिल कुमार सौदागर निलंबित