छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया अब पूरी तरह Online, अक्टूबर 2023 के पूर्व जन्मे बच्चों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया अब पूरी तरह Online, अक्टूबर 2023 के पूर्व जन्मे बच्चों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

छत्तीसगढ़ में अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों की जन्म तिथि को आधारकार्ड से प्रमाणित करना अनिवार्य है।

राज्य सरकार ने प्रत्येक जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र का ऑनलाइन बनाया जाना अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय महारजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से वर्ष-2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल लान्च किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं।

बता दें कि इसके लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में वर्ष 2023 में संशोधन किया गया है। संशोधन के अनुसार अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों की जन्म तिथि प्रमाणित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र ही एकमात्र वैध आधार होगा। इस तिथि के पूर्व जन्मे बच्चों के मामलों में अन्य वैकल्पिक दस्तावेज भी जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मान्य रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
Next post हिमाचल के सरकारी स्कूल में बच्चे से क्रूरता, टीचर ने कपड़े उतारकर कांटेदार झाड़ी से पीटा, निलंबन के बाद FIR दर्ज