सूर्या मॉल में महिला के साथ छेड़छाड कर पुलिस कर्मचारीयों के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार ।

थाना – सुपेला चौकी स्मृति नगर जिला – दुर्ग
01. सूर्या मॉल में महिला के साथ छेड़छाड कर पुलिस कर्मचारीयों के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार ।
02. मॉल में पिक्चर देखने के दौरान आरोपियों के द्वारा महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी सुजीत साव एवं उसके साथी रिस्तेदारों द्वारा प्रार्थिया के पति एवं बेटे से किया गया मारपीट
03. ⁠बीच बचाव करने आये पुलिस कर्मचारियों के साथ आरोपी गण द्वारा किया गया मारपीट
04. ⁠प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

प्रार्थीया ने रिपोर्ट स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.10.2025 को वह अपने परिवार के साथ सूर्या ट्रेजर मॉल स्थित पी.व्ही.आर. में अपने परिवार के साथ सिनेमा देखनंे गया हुआ था जहा पर आरोपी सुजीत साव के द्वारा महिला को बेईज्जती करने की नियत से उसके साथ छेड़छाड़ किया गया जिसका विरोध करने पर सुजीत साव द्वारा अपने अन्य साथी एवं रिस्तेदारों को बुलाकर उनके साथ मारपीट किया जा रहा था जिसकी सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइयीस दी जा रही थी इसी दौरान आरोपी सुजीत साव एवं उसके रिस्तेदार शिवपुजन कुमार, जिगर सााव ,सुजीत कुमार तथा दिनेश कुमार साव के द्वारा पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा उतपन्न करते हुये पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों के साथ मारपीट किया गया है। तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में प्रार्थिया से छेड़छाड़ कर मारपीट करने
से संबंधित अपराध क्रमांक 1273/2025 धारा 74,121,191,351(3),115(2),221,132 बीएनएस कायम किया गया एवं शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मियों से मारपीट करने से संबंधित अपराध क्रमांक 1275/25 धारा 121,221,132,191 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दामाद के घर में ससुराल वालों ने डाला डेरा, 500 लोग पहुंचे, लव मैरिज के बाद दूल्हे ने नहीं किया यह काम, अब ऐसी डिमांड की सब हैरान
Next post अंत्योदय एक्सप्रेस में शराब की तस्करी, दो रेल कर्मचारी गिरफ्तार