आदमी ज्यादा झूठ बोलते हैं या औरत? पहले लगा कोई फालतू जवाब मिलेगा, फिर लड़की ने जो कहा वो सुनकर सबका दिल भर आया

‘आदमी सबसे ज्यादा झूठ बोलते है या औरत?’, इस सवाल का जवाब दे पाना सच में मुश्किल काम है। लेकिन हां, यह कहा जा सकता है कि कुछ परिस्थितियां जीवन में ऐसी होती है, जहां एक झूठ सच से कई गुना अच्छा होता है। लेकिन हमेशा हर बात पर झूठ बोलना भी एक गलत आदत होती है। मगर इस सवाल का एक लड़की ने ऐसा जवाब दिया है। जिसने लोगों की आंखें भिगा दी है।

वायरल वीडियो में एक शख्स हाथ में माइक लिए लड़की से यह सवाल करता है। जिसके जवाब में वह ‘मर्द को सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाला बताती है।’ लेकिन इसके पीछे की वह जो वजह बताती है, उसे सुनकर हर लड़के के दिल के अंदर भरा समंदर बाहर आ जाता है। इस वीडियो को देखकर Instagram यूजर्स की भी आंखें नम हो जाती है और वह True लिखते हुए पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

आदमी ज्यादा झूठ बोलते है…

आदमी ज्यादा झूठ बोलते है…

इंडिया में यह ट्रेंड हमेशा से रहा है कि घर में या घर से दूर रहने वाले लड़के या आदमी ज्यादातर अपनों से भी अपना दर्द छिपाया करते हैं। क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके ‘मैं ठीक नहीं हूं’ कहने से उनके मम्मी-पापा परेशान हो। लेकिन अगर उनके इस ‘सब ठीक है’ वाले इमोशन को समझ ले, तो इससे बड़ी बात कुछ और नहीं हो सकती!

वायरल वीडियो में जब शख्स लड़की से ‘मर्द ज्यादा झूठ बोलते है या औरत’ वाला सवाल पूछता है, तो पलटकर वह मर्द कहते हुए कहती है कि ‘वो सबसे ज्यादा झूठ ये बोलते है कि मैं ठीक हूं, उनको कितनी भी तकलीफ हो वो बताएंगे नहीं, न ही रोएंगे।’ इस वीडियो में इमोशन दिखाने के लिए जमकर विदेशी फिल्मों के सीन यूज किए गए है, लेकिन लड़की की बात से हर कोई रिलेट कर पा रहा है।

इमोशनल लाइन…

​लड़की की बातें यूजर्स को इतनी पसंद आई कि वीडियो को अब तक 11 करोड़ 20 लाख के ऊपर व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 77 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक करते हुए इस पर कमेंट भी किया है। कमेंट सेक्शन में अब तक 58 हजार से अधिक प्रतिक्रिया आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post फिलीपींस को धमकाने के चक्कर में चीन का बेड़ा गर्क, आपस में टकराए दो युद्धपोत, करोड़ों का नुकसान
Next post मामूली बात पर हुआ झगड़ा, तीन युवकों की चाकू गोदकर बेहरमी से हत्या