शादी के पहले खुश थे या उसके बाद? सारे पुरुषों ने दिया एक जैसा जवाब, तो महिलाओं के जवाब सुनकर हिल गई जनता

कहते है शादी के बाद जीवन बदल जाता है। क्योंकि जो लड़का और लड़की शादी से पहले आजाद जी रहे होते हैं, उन्हें रिश्ते का यह बंधन एक करने का काम करता है। खैर, शादी एक सबसे प्यारा बंधन होता है। मगर हर कोई इसे अपने अनुभवों के आधार पर तौलता है। लेकिन जब एक शादीशुदा पुरुष या महिला के सामने यह सवाल हो कि ‘शादी से पहले खुश थे, या शादी के बाद?’

तो जवाब देना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। क्योंकि इसके जवाब में आने वाला ‘हां’ या ‘ना’, घर के माहौल को डिसाइड करने का काम करता है। वायरल वीडियो में बंदा महिला और पुरुषों से सेम सवाल पूछता है, जिसका सारे ही मर्द समाज के लोग एक जैसा ही जवाब देते हैं। मगर महिलाओं के जवाब इतने मिले-जुले होते हैं कि हर कोई कंफ्यूज हो जाता है और कमेंट्स में आकर अपने रिएक्शन देने लगता है।

शादी से पहले या उसके बाद?

बंदा इस सवाल के साथ सबसे पहले एक दादा के पास जाता है, जो कहते है कि ‘वह शादी से पहले खुश थे?’, फिर वह एक अंकल और लड़के से भी यहीं सवाल करता है, जिसका वह दोनों भी सेम जवाब देते हैं। ऐसे करते-करते वह जितने भी पुरुषों से सवाल करता है, सबका एक ही जवाब होता है कि वह शादी से पहले ही खुश थे और अब उन पर जिम्मेदारियां आ गई है।

महिलाओं का जवाब…

​जब शख्स सेम सवाल महिलाओं से पूछता है, तो शुरू में 2 महिलाएं बताती है कि वह शादी से पहले ही खुश थी। लेकिन उनके बाद ज्यादातर महिलाएं शादी के बाद खुद को खुश बताती है। मगर एक महिला का जवाब सबसे यूनिक होता है, वह कहती है कि ‘वो शादी से पहले भी खुश नहीं थी और शादी के बाद भी खुश नहीं है।’
कई महिलाओं से सवाल करता हुआ शख्स जब सब्जी बेच रही आंटी के पास पहुंचता है, तो वह सवाल सुनकर ही उस बंदे को वहां से भगा देती है। महिलाओं के मिले-जुले रिएक्शन के साथ करीब 80 सेकंड लंबी यह वीडियो भी खत्म हो जाती है। अब बारी आती है लोगों के रिएक्शन की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ​65 के पूर्व सांसद की दूसरी बीवी बन महुआ मोइत्रा आईं सामने, लाल साड़ी पहन रिसेप्शन में बनीं नई दुल्हन, लगीं सुंदर
Next post सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में तीन दिन में सात मौतें, आयोजकों पर कोई कार्रवाई नहीं