इसे तो अपने कर्म का फल हाथों-हाथ मिल गया, Video हो रहा है खूब वायरल

इंसान जो कर्म करता है, उसे उसके मुताबिक फल मिलते हैं। आप सभी ने इस बात को अलग-अलग तरीके से तो सुना ही होगा। आप में से बहुत सारे लोग यह भी मानते होंगे कि कर्म का फल मिलता जरूर है मगर कुछ मामले में यह फल देर से मिलता है। कभी जल्दी मिलता है तो कभी इंसान को उसके किए का फल हाथों-हाथ मिल जाता है। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो सभी को यह बताता है कि कैसे लोगों को उनके किए का फल हाथों-हाथ मिल जाता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह सड़क पर बारिश के बाद पानी भर गया है। वहीं पर एक लड़का जो साइकिल पर जा रहा है, वो बहुत ही ध्यान से जा रहा है। तभी नजर आता है कि एक शख्स तेजी से अपनी कार निकालते हुए वहां से जाता है। अब कार की रफ्तार तेज थी जिस कारण पानी के छींटे उस बंदे पर चली जाती हैं। मगर तभी नजर आता है कि कार वाले को उसके किए का फल मिल जाता है। वीडियो में दिखता है कि कुछ दूर जाते ही कार का बैलेंस बिगड़ता है और वो पलट जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post DSP को मिली लव मैरिज करने की सजा, समाज ने किया बहिष्कार, परिवार को किया जा रहा प्रताड़ित
Next post IAS अफसर ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई, वकीलों से मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला