ताज़ा खबर
Home / Uncategorized / दूल्हे ने खाना खाते-खाते कर दी ऐसी हरकत कि भड़क गई दुल्हन, लौटा दी बारात; पिता ने थमा दी खर्चे की लिस्ट

दूल्हे ने खाना खाते-खाते कर दी ऐसी हरकत कि भड़क गई दुल्हन, लौटा दी बारात; पिता ने थमा दी खर्चे की लिस्ट

किशनी। बरात लेकर दुल्हन को लेने आया दूल्हा जब जरा सी बात पर खाने की मेज छोड़कर उठ खड़ा हुआ तो उसकी हरकतें देखकर दुल्हन ने भी शादी करने से मना कर दिया। रातभर पंचायत के बाद कोई बात नहीं बनी तो दूल्हा-दुल्हन पक्ष थाने पहुंच गए।

जहां पुलिस के समझाने के बाद भी दुल्हन के पिता ने शादी से इंकार करते हुए खर्चे की सूची थमा दी। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी रमेश चंद्र कठेरिया के पुत्र शिशुपाल की बरात शुक्रवार की रात किशनी क्षेत्र के एक गांव पहुंची। जहां घरातियों ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। रात करीब 11 बजे द्वाराचार होने के बाद हंसीखुशी के माहौल में वरमाला पहनाने क रस्म अदा हुई।

वरमाला के बाद बराती दावत खाने लगे। जब दूल्हा खाना खा रहा था। तभी लड़की पक्ष के एक युवक का पैर खाने की मेज पर लगने से दूल्हा भड़क गया और खाना छोड़कर चल दिया। वह समझाने पर भी नहीं माना और दुल्हन पक्ष के एक युवक पर मारने के लिए हाथ उठा दिया।

विवाद बढ़ता देख दुल्हन और उसके पिता भी वहां आ गए। जब बात नहीं बनी तो दुल्हन और उसके पिता ने शादी से मना कर दिया। पूरी रात चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।

किशनी प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन के पिता ने शादी करने से साफ इंकार करते हुए खर्चे की सूची बनाकर दूल्हा के पिता को थमा दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर भी दी गई। शाम तक हुई पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बरात बिना दुल्हन लिए ही वापस गांव लौट गई।

शादी तय होने के बाद से दोनों कर रहे थे बात

थाने पर पंचायत के दौरान दूल्हा के स्वजन ने बताया कि दस माह पूर्व तय हुई शादी के बाद लड़के ने लड़की को फोन खरीदकर दिया था। जिससे दोनों बातें करते थे। दुल्हन और पिता के शादी से मना करने के बाद दूल्हा रोने लगा और अपनी गलती पर हाथ जोड़कर माफी भी मांगी, लेकिन कोई बात नहीं बन सकी।

दुल्हन ने शादी से पहले दिया फोन भी वापस करते हुए कहा कि तुमने मेरे पिता की बेइज्जती की है, इसलिए वह अब शादी नहीं करेगी। किशनी प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि दूल्हा द्वारा बदतमीजी करने पर दुल्हन पक्ष नाराज हो गया था। काफी समझाने के बाद भी लड़की और उसके पिता ने शादी से साफ मना कर दिया। समझौता होने के बाद दी गई तहरीर वापस ले गई है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

About jagatadmin

Check Also

धर्मांतरण पर प्रहार, घर वापसी से मिली नई राह, पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वनांचल के 70 से अधिक लोगों ने की अपने मूल धर्म में वापसी, विधायक ने पैर पखारकर किया अभिनंदन

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में निरंतर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *