पहलगाम आतंकी हमले पर मुस्लिम युवक ने किया विवादित पोस्ट, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

बोकारो। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना का समर्थन करते हुए आतंकवादियों और पाकिस्तान को थैंक्यू लिखने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम 31 वर्षीय नौशाद है। बालीडीह थाना इलाके के मिल्लत नगर का रहने वाला यह युवक मूल रुप से बिहार का रहने वाला है।

इसके पिता बोकारो इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत कर्मी है। बालीडीह थाना पुलिस ने इसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

एक्स हैंडल पर इसका पोस्ट आते ही रात में ही रांची विधायक सीपी सिंह और बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने एसपी बोकारो मनोज स्वर्गियारी को फोन कर इसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी। बालीडीह थानेदार नवीन कुमार सिंह ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

किस राज्य से कितनों ने गंवाईं जान

पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों में महाराष्ट्र (6), पश्चिम बंगाल (2), उत्तराखंड (1), हरियाणा (1), उत्तर प्रदेश (1), बिहार (1), पंजाब (1), केरल (1), गुजरात (3), कर्नाटक (3), ओडिशा (1), आंध्र प्रदेश (1), मध्य प्रदेश (1) और अरुणाचल प्रदेश (1) सहित कई राज्यों के लोग शामिल हैं। इसके अलावा, नेपाल का एक पर्यटक और पहलगाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने भी जान गंवाई। 

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकवादियों ने पहचान-पत्रों की जांच की और गैर-मुस्लिमों को निशाना बनाकर गोली मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारत की जवाबी कार्रवाई के खौफ में पाकिस्तान, अधिकारियों की उड़ी नींद; अलर्ट पर एयरफोर्स
Next post स्थानीय कश्मीरियों के लिए ये आतंकी हमला उनके पेट पर लात मारने से कम नहीं है.