सड़क के बीचों-बीच लिपटे मिले 3 सांप, लिपटकर कर रहे हैं ‘रोमांस’ या कुछ और है मामला?

सांप को देखकर तो बड़े से बड़े धुरंधर की भी हवा टाइट हो जाती है। अगर राह चलते कहीं सांप दिख जाए तो इंसान जान बचाने के लिए भाग खड़ा होता है। लेकिन अगर रास्ते में एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 3 सांप साथ में दिखाई दे जाएं, तो किसी की भी डर के मारे रूह कांप उठेगी।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के बीचों-बीच 3 सांप आपस में लिपटकर भिड़ रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि तीनों सांप मिलकर मेटिंग कर रहे हैं, लेकिन सच क्या है आइए जानते हैं।

आखिर क्यों इस तरह से लिपटते हैं सांप?

​वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खाली पड़ी सीधी सड़क पर 3 सांप फन फैलाए नजर आ रहे हैं। इनमें से दो सांप एक-दूसरे से लिपटकर भिड़ना शुरू कर देते हैं। कुछ सेकंड बाद तीसरा सांप भी इस लड़ाई में शामिल हो जाता है। तीनों सांप आपस में एक-दूसरे को जकड़कर लिपटते-लिपटते सड़क से किनारे आ जाते हैं।

सांपों को इस अवस्था में देखकर आपको गलतफैमी हो सकती है कि वो आपस में मेटिंग कर रहे हैं। आमतौर पर सांप के इस दृश्य को देखकर कहा जाता है कि ये प्रेमालाप करते हैं, लेकिन ये एक मिथ है. सच्चाई ये है कि असल में ये सांप एक-दूसरे से लड़ाई करते हैं और जो हार जाता है, उसे वो इलाका छोड़कर जाना पड़ता है. ये सांप किसी मादा सांप के लिए नहीं, बल्कि अपने वर्चस्व के लिए लड़ते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post होने वाली सास संग भागे दामाद की तस्वीर आई सामने, दोनों को साथ में देख बौखलाई दुल्हन
Next post मानसिक रोगी की मारपीट करने से हुई मौत, मारपीट करने वाले 1 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार