सड़क किनारे बैठा था नाई, विदेशी ने बनवा ली दाढ़ी, बदले में दिए 100 रुपये, तो लोग बोले- ‘सत्यानाश’

सोशल मीडिया पर आपको दिनभर में तरह-तरह के वीडियो दिख जाते हैं. कभी तो इसमें कुछ दिलचस्प देखने को मिल जाता है तो कभी समझ ही नहीं आता कि वीडियो बनाने का मकसद आखिर क्या है. हालांकि कुछ वीडियो मज़ेदार भी होते हैं, जैसा एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है. इसमें आपको एक विदेशी आदमी भारतीय बाज़ार में दाढ़ी बनवाता दिख रहा है.

आप जब किसी दूसरी जगह पर घूमने के लिए जाते हैं, तो अपने ज़रूरत की चीज़ें ढूंढनी ही पड़ती हैं. इस वीडियो में भी विदेश से आया हुआ एक आदमी सड़क किनारे बैठे नाई से अपनी दाढ़ी बनवाता हुआ दिख रहा है. लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद उसे तरह-तरह की सलाह देनी शुरू कर दी.

विदेशी आदमी ने सड़क किनारे बनवाई दाढ़ी
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी आदमी रोडसाइड बैठे हुए एक नाई से दाढ़ी बनवाने पहुंचा है. वो पहले तो उसकी दाढ़ी को ट्रिम करता है और फिर उसकी दाढ़ी पर हेयरजेल लगाता है. इस दौरान उसके मुंह में बाल का टुकड़ा भी चला जाता है. इसके बाद लगती है क्रीम और फिर नाई उस्तरे से उसकी दाढ़ी बनाने लगता है. आखिर फिनिश पाउडर लगाकर करता है और बदले में लेता है 100 रुपये. ये आदमी तो उसकी सर्विस से संतुष्ट ही दिखता है लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे मशविरा देना शुरू कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रेलवे फाटक तोड़कर पटरी पर जा पहुंचा ट्रक, सामने से आ रही ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर; उड़े परखच्चे
Next post बॉलीवुड एक्ट्रेस अस्पताल में हुईं भर्ती, 13 टांके लगने के बाद हाल हुआ बेहाल