एक करोड़ के ईनामी नक्सली कमांडर की महिला मित्र का एनकाउंटर, इंसास लेकर घूमती थी

रांचीः झारखंड पुलिस ने कोल्हान में भाकपा माओवादियों को बहुत बड़ा झटका दिया है. बुधवार को सुरक्षाबलों ने कोल्हान में एनकाउंटर में कुख्यात संजय गंझु और एक करोड़ के इनामी अनल दा की महिला मित्र हेमंती को मार गिराया है. दोनों ही अनल के लिए बहुत ज्यादा खास थे. संजय संगठन में जोनल कमांडर और हेमंती एरिया कमांडर थी.

इंसास लेकर जंगलों में घूमती थी हेमंती
एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर अनल दा की महिला मित्र हेमंती झारखंड पुलिस के द्वारा एनकाउंटर में मार गिराई गई है. बुधवार को हेमंती ने अपने साथियों के साथ सुरक्षाबलों पर हमला किया लेकिन जवाबी कार्रवाई में वो मारी गई. सीनियर पुलिस अधिकारियों के अनुसार हेमंती कोल्हान में एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता अनल दा सबसे करीब थी. हेमंती अनल के साथ कई वर्षों से रह रही थी. अनल की सुरक्षा के लिए वह हाथों में इंसास राइफल लेकर घुमा करती थी.

बोकारो की रहने वाली
हेमंती का पूरा नाम हेमंती मझियां है. हेमंती झारखंड के बोकारो जिला की रहने वाली थी. बोकारो के नवाडीह थाना क्षेत्र के गोरगोरवा गांव की रहने वाली हेमंती को अनल ने अपने साथ ही रखा था. धीरे धीरे वह अनल की बेहद खास हो गई. सारंडा में सालों से वह अनल की प्रमुख बॉडीगार्ड और महिला मित्र के रूप में अपनी पहचान बना रखी थी. अनल ने हेमंती को संगठन में एरिया कमांडर का पद दे रखा था.

10 दिनों में दूसरी महिला नक्सली मारी गई
22 जनवरी 2025 को भी बोकारो में एरिया कमांडर शांति पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में मारी गई थी. अब 29 जनवरी को एरिया कमांडर हेमंती भी मारी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रुचि जैन ने थाईलैंड में जेके मिसेस यूनिवर्स इंटरनेशनल गोल्ड कैटिगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया
Next post बॉर्डर पर ‘150 गज’ को लेकर भारत-बांग्‍लादेश के बीच टकराव, 17 तारीख को होगा आमना-सामना