16 जनवरी से शुरू होंगे शादी के शुभ मुहूर्त, इस साल 76 दिन मिलेगा सात फेरे लेने का मौका

इंदौर। सूर्य 15 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में 15 जनवरी से खरमास समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। 16 जनवरी से फिर से विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। शहनाइयों की धुन चारों तरफ सुनाई देंगी।

2025 में विवाह के लगभग 76 शुभ मुहूर्त हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पंडित विष्णु राजोरिया के अनुसार, सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है।

शुभ कार्य के वक्त सूर्य और गुरु, दोनों का ही शुभ स्थिति में होना बेहद जरूरी होता है। इसके बाद 16 जनवरी साल 2025 से शहनाई की धुन एक बार फिर सुनाई देगी।

जानिए किस महीने में कब-कब हैं शादी के मुहूर्त

  • जनवरी 2025: 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी।
  • फरवरी 2025: 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 फरवरी।
  • मार्च 2025: 1, 2, 6, 7, 12 मार्च।
  • अप्रैल 2025: 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल।
  • मई 2025: 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई।
  • जून 2025: 2, 4, 5, 7 और 8 जून।
  • नवंबर 2025: 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर।
  • दिसंबर 2025: 4, 5 और 6 दिसंबर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अबूझमाड़ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद
Next post गर्लफ्रेंड को इम्‍प्रैस करने के लिए शेर के पिंजरे में घुसा शख्स, वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ही जिंदा चबा डाला