रूस के परमाणु हमले का खतरा, दुनिया में ये 7 जगहें होंगी सबसे सुरक्षित, लिस्ट में भारत का पड़ोसी भी

दुनिया में होगा परमाणु युद्ध?

अमेरिका ने यूक्रेन को रूस पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला करने की इजाजत दे दी है। इसके बाद से तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका बढ़ गई है। साथ ही चिंता जताई जा रही है कि कहीं पुतिन परमाणु हथियार का इस्तेमाल न कर दें। द मिरर ने अपनी रिपोर्ट में ऐसी स्थिति में सबसे सुरक्षित जगह के बारे में बताया है।

अंटार्कटिका

अंटार्कटिका

अंटार्कटिका की दूरी बहुत ज्यादा है। साथ ही इसका रणनीतिक महत्व भी कम है, जो सुरक्षा प्रदान करता है। 86 लाख वर्ग किमी का यह बर्फीला मैदान हजारों शरणार्थियों को आश्रय दे सकता है। हालांकि यहां जीवन मुश्किल होगा।

आइसलैंड

आइसलैंड

आइसलैंड को उसकी शांति और तटस्थता के लिए जाना जाता है। इतिहास में भी इसने युद्ध में हिस्सा नहीं लिया है। यूरोप में अगर कोई परमाणु हमला होता है तो उसका असर इसके तटों पर पता चलेगा। लेकिन फिर भी दूरी के कारण यहां सुरक्षित रहा जा सकता है।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड वैश्विक शांति सूचकांक में चौथे नंबर पर है। संघर्षों की स्थिति में यह तटस्थ रहा है। इसका पहाड़ी इलाका इसे सुरक्षा प्रदान करता है।

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जब पूरा यूरोप जंग की आग में जल रहा था, तब स्विट्जरलैंड अपनी तटस्थता के कारण प्रसिद्ध था। स्विट्जरलैंड में बड़े पैमाने पर न्यूक्लियर शेल्टर बने हैं।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया ने संघर्ष में किसी भी देश का पक्ष नहीं लिया है। देश के पहले राष्ट्रपति अचमेद सुकर्णो ने इंडोनेशिया की विदेश नीति को स्वतंत्र और सक्रिय बताया है।

अर्जेंटीना

अर्जेंटीना

अर्जेंटीना रूस से बेहद दूर है। इसके अलावा परमाणु युद्ध के बाद अकाल की संभावना से इस देश के बचने की संभावना है। क्योंकि इसके पास प्रचुर मात्रा में फसलें हैं। अगर सूर्य किसी भी परमाणु कणों से ढक जाता है तो भी अर्जेंटीना में फसल पैदा होने की संभावना है। (AI Image)

भूटान

भूटान

भारत का पड़ोसी भूटान 1971 में संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। यह एक तटस्थ देश है और पहाड़ी क्षेत्रों से घिरा है। ऐसे में यह इसे सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कौन हैं चिन्मय ब्रह्मचारी? जिन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए आवाज उठाने पर किया गया गिरफ्तार
Next post संभल मामले में बड़ी कार्रवाई, सपा सांसद और विधायक के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज; दंगा भड़काने का आरोप