रिटायर्ड डिप्टी एसपी को छत से फेंका, बोले- मेरी बहू ने मेरे साथ… बेटा है बीएसएफ में कमांडेंट

मेरठ : पोते की पत्नी के साथ ज्यादती का रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने विरोध किया तो नाराज पुत्र वधू ने चार युवकों संग मिलकर उन्हें छत से फेंक दिया। आरोपितों ने उनके साथ मारपीट भी की। 

एंबुलेंस मंगाकर रिटायर्ड डिप्टी एसपी घायल अवस्था में थाना लोहियानगर पहुंचे। पांचों आरोपित यहां पहले से ही मौजूद थे। थाने में ही दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने पुत्रवधू संग आए चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। 

पीड़ित का बेटा है बीएसएफ कमांडेंट

लोहियानगर पुलिस एन्क्लेव निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी काशी प्रसाद त्यागी ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा मुकेश त्यागी बीएसएफ में कमांडेंट है। वर्तमान में वह बिहार में तैनात है। पुत्रवधू सुषमा त्यागी मायके (हरियाणा) में रहती है। पोता जितेन्द्र एयरफोर्स में है। उसकी तैनाती इलाहाबाद में है। जितेन्द्र की नवंबर 23 में मुजफ्फरनगर निवासी गोल्डी त्यागी से शादी हुई थी। गोल्डी अधिवक्ता है।

काशी प्रसाद ने बताया कि उनकी पुत्रवधू से नहीं बनती है। गुरुवार को सुषमा चार युवकों संग घर आई। उसने गोल्डी से मारपीट की। बाद में गोल्डी व उसके एक माह के बच्चे का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट की और छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। वहीं सुषमा ने मारपीट व छत से फेंकने के आरोपों को गलत बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post संकुल स्तरीय आयोजित खेल के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक व सांसद
Next post आगरा के ताजमहल में विदेशी टूरिस्ट्स ने बनाई रील, गाइड पर गिर गई गाज, जब्त हुआ लाइसेंस