



सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं. वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले इस वीडियो में अचानक से एक पहाड़ भरभराकर कर ढहता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की चीखें निकल गईं. होश उड़ाता यह वीडियो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के कटंगा (Katanga) क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां एक ओर इस आपदा के भयानक मंजर ने लोगों की सांसें अटका दी, वहीं दूसरी ओर इस बर्बादी से देश की किस्मत ही बदल गईं, जानें कैसे?

देखते ही देखते ढह गया पूरा पहाड़
अल जजीरा के मुताबिक, डीआर कांगो के खनिज समृद्ध कटंगा क्षेत्र में अचानक से एक पहाड़ भरभराकर कर ढह गया. वायरल फुटेज में सैकड़ों लोग घटनास्थल पर नजर आ रहे हैं. पहाड़ के ढहते ही वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाते हुए छिपते और भागते नजर आते हैं. इस बीच कुछ लोगों ने इस भयानक मंजर को अपने कैमरे में कैद कर लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यहां देखें वीडियो