मुंबई क्राइम ब्रांच में रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी से 6 घंटे पूछताछ, मीरा भाईंदर में FIR

वसई : मुंबई के डांस ग्रुप ‘वी अनबीटबल’ के युवाओं से 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्रुप के मैनेजर समेत 7 लोगों के खिलाफ मीरा रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। इसमें मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और मीरा भाईंदर के एक पुलिसकर्मी का नाम भी शामिल है। मामला बॉम्बे बाई कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया और उसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच एक्टिव हुई।

शिकायतकर्ताओं ने पहले नवघर और मीरा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया। अब कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच मीरा भाईंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच टीम कर रही है।

क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे रेमो डिसूजा

मंगलवार दोपहर रेमो डिसूजा अपनी पत्नी के साथ वसई पूर्व एवर शाइन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे, जहां सीनियर पीआई शाहूराज रनवरे ने उनसे छह घंटे पूछताछ की।

वी अनबीटेबल डांस ग्रुप से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि नायगांव, भाईंदर और मुंबई के अलग-अलग उपनगरों से डांस के शौकीन युवाओं ने ‘वी अनबीटेबल’ नाम से एक डांस ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप ने एक डांस प्रतियोगिता जीती और अमेरिका गॉट टैलेंट में दूसरा स्थान हासिल किया था। डांस डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने इन युवाओं की जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया था।

ग्रुप ने बनाया सोशल मीडिया अकाउंट

ग्रुप के युवाओं के आरोप हैं कि ग्रुप के मैनेजर ओमप्रकाश चौहान ने एक ग्रुप अकाउंट, एक सोशल मीडिया अकाउंट भी बनाया था। विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों से मिली रकम, पुरस्कार राशि, फिल्मों आदि के लिए मिलने वाली धनराशि का गबन किया गया है। नवघर पुलिस और मीरा रोड पुलिस स्टेशन में उनकी शिकायत नहीं ली गई। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

12 करोड़ की ठगी का केस

कोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज़ करने का आदेश दिया था। इसके बाद मीरा रोड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा, मैनेजर ओमप्रकाश चौहान, पुलिसकर्मी विनोद राउत, रमेश गुप्ता, रोहित जाधव के खिलाफ 11 करोड़ 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में मंगलवार को रेमो डिसूजा व उनकी पत्नी को क्राइम ब्रांच कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। क्राइम ब्रांच ने लगभग छह घंटे पूछताछ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्यों मनाई जाती है गुरु नानक जयंती?
Next post IRCTC वेबसाइट छोड़िए, ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए ये ऐप्स हैं बेस्ट, सस्ती के साथ मिलेगी कंफर्म टिकट