



पाकिस्तान सरकार के न्योते पर सोमवार को भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक पाकिस्तान पहुंच गया है। इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के अधिकारियों ने उसका स्वागत किया।

अपनी यात्रा से पहले जाकिर नाइक ने एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के पॉडकास्ट में भी हिस्सा लिया था। जाकिर नाइक पाकिस्तान में लगभग एक महीने तक रुकेगा। नाइक भारत से भागने के बाद मलेशिया में परिवार के साथ रहता है।
भारत में भगोड़ा किया है घोषित: जाकिर नाइक भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और नफरती भाषणों समेत कई मामलों में वांछित है। साल 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए बम धमाकों का एक आरोपी जाकिर नाइक से प्रेरित था। इसके बाद भारत सरकार ने शिकंजा कसा तो जाकिर नाइक पारिवार के साथ मलेशिया भाग गया था। भारत सरकार ने जाकिर नाइक को भगोड़ा घोषित कर रखा है। भारत सरकार जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की कोशिश में भी जुटी है।